शामली। श्री पार्श्वनाथ आराधना संघ शामली द्वारा परम पूज्य कर्मयोग क्षुल्लक श्री 105 समर्पण सागर महाराज के सानिध्य में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान एवं चंद्र प्रभु भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव एवं तप कल्याण महोत्सव जैन धर्मशाला में धूमधाम के साथ मनाया गया।
बृहस्पतिवार को शहर के तालाब रोड स्थित जैन धर्मशाला में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान एवं चंद्र प्रभु भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रीजी का अभिषेक, श्री 1008 अल्याण मंदिर विधान, श्रीजी की पालकी, यात्रा एवं पांडुक शिला पर अभिषेक व शांतिधारा की गई। इस अवसर पर अवशेष जैन जबलपुर एंड पार्टी द्वारा मधुर भजनों के साथ संगीत गायन हुआ। विधानाचार्य नरेशचंद जैन हस्तिनापुर ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। श्री 108 समर्पण सागर महाराज ने श्री पार्श्व प्रभु व चंद्र प्रभु भगवान के बारे में बताया।
इससे पूर्व सवेरे जैन धर्मशाला से एक पालकी यात्रा भी निकाली गई, जिसका कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। अराधना संघ के संरक्षक शिशिर जैन व जैन समाज शामली के संरक्षक जेके जैन, जैन समाज शामली के अध्यक्ष आलोक जैन, संरक्षक मोहित जैन, सचिन जैन भगतजी, बलबीरचंद्र जैन, शिशिर जैन, अजय जैन, उमंग जैन, कमल जैन, आलोक जैन, अशीष जैन, उपेंद्र जैन, पंकज जैन, प्रवीन जैन, नवकार जैन आदि मौजूद रहे।
भगवान पार्श्वनाथ जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली
कैराना। श्री दिगम्बर जैन समाज के भगवान पार्श्वनाथ जी की जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा छोटे जैन मंदिर से प्रारंभ होकर श्री दिगंबर जैन चौबीसी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बैंड बाजों के साथ सुंदर झांकियां थी। शोभायात्रा के अंत में भगवान पार्श्वनाथ के जन्म के पश्चात सौधर्म इंद्र उन्हें रथ में लेकर आते हैं। श्री दिगंबर जैन चौबीसी मंदिर में सुमेरू पर्वत पर 108 कलशों ने भगवान पार्श्वनाथ का जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर प्रद्युमन जैन, नीरज जैन, दीपक जैन, हेप्पी जैन, अंकित जैन, नितिन जैन के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद