शामली/गढ़ीपुख्ता। कोविड-19 के चलते श्री हनुमान धाम मंदिर परिसर में भीड़ ना इकट्ठा में हो, इसलिए श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर 51 वां रामलीला का वर्चुअल प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है। रविवार रात्रि रावण-वेदवती संवाद, श्रीराम जन्म और ताड़का वध दिखाया गया।
श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर 51 वां रामलीला का वर्चुअल प्रसारण में मुख्य अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल रहे। उन्होंने मंदिर समिति के अध्यक्ष सलील द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल ने सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्रों और वर्चुअल रामलीला का प्रसारण के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दर्शकों से आग्रह किया कि घर पर रहकर वह मोबाइल से रामलीला के प्रसारण का आनंद लें। उधर, गढ़ीपुख्ता के गढ़ी अब्दुल्ला खां में चल रही श्रीराम लीला मंचन में भगवान श्रीराम को 14 वर्षों के लिए वनवास मिला। पिता की आज्ञा पाकर राम, सीता और लक्ष्मण के साथ वन के लिए प्रस्थान कर जाते हैं। राम के वियोग में राजा दशरथ अपने प्राण त्याग देते हैं। राम की भूमि का में सोनू उपाध्याय, लक्ष्मण लोकेश, सीता बने रोहित कश्यप के अभिनय को सभी ने सराहा। कमेटी अध्यक्ष सोनू सैनी, सूर्य प्रताप, शेखर सैनी आदि उपस्थित रहे।