बाबरी में बालाजी जन्मोत्सव पर निकली शोभा यात्रा
- फोटो : SHAMLI
बाबरी। बाबरी कस्बे में सोमवार को श्री बालाजी जन्मोत्सव के अवसर पर श्री दुर्गा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का गांव में जगह जगह फूल बरसाकर स्वागत किया।
सोमवार को श्री दुर्गा मंदिर से शुरू होकर श्री बाला जी महाराज की शोभायात्रा कस्बे में भ्रमण करते हुए शाम के समय वापस दुर्गा मंदिर प्रांगण में जाकर समाप्त हुई। श्री बाला जी महाराज की शोभायात्रा में खाटू श्याम, रामदरबार, राधा कृष्ण, शिवजी महाराज, छत्रपति शिवाजी महाराज की आकर्षक झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा का का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं की ओर से शर्बत, कढ़ी चावल, हलवे के प्रसाद का वितरित किया गया। श्री बालाजी महाराज को छप्पन भोग लगाया गया। इस दौरान आलोक सिंघल, वाशु गर्ग, सुबोध गोयल, रोहित कुमार, कीर्ति चौधरी, गोल्डी चौधरी, आकाश शर्मा, लाला सुभाष चंद्र, कुलदीप शास्त्री आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मुस्लिम बस्तियों में शोभा यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
रथयात्रा जब बाबरी के मोहल्ला कुरेशियन पहुंची, तो मुस्लिम वर्ग के हाजी कय्यूम के आवास पर बच्चों बुजुर्गों के द्वारा छतों से रथयात्रा पर फूलो की वर्षा की गई। रथयात्रा में मौजूद कार्यकर्ताओं को शर्बत आदि पेयजल पिलाकर भव्य स्वागत करते हुए हिंदू- मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की गई।