फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में दिखाया दमखम

Fri, 08 Jan 2016 01:15 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को ट्रायल हुए। ट्रायल में पहलवानों ने दम दिखाया। ट्रायल में पास   हुए पहलवान ही प्रतियोगिता में  भाग लेंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला कुश्ती संघ द्वारा दस जनवरी से शुरू हो रही राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल हुए। इस दौरान फ्री स्टाइल में 42 किलो वर्ग में पिंकू कुमार, 46 किलो वर्ग में भारत, 50 किलो वर्ग में गौरव मलिक, 54 किलो वर्ग में विशाल, 63 किलो वर्ग में विपिन, 69 किलो वर्ग में अभिषेक मलिक, 76 किलो वर्ग में प्रदीप कुमार, 85 किलो वर्ग में शिवम राज जीते

। जबकि ग्रीको रोमन 42 किलो वर्ग में विनीत कुमार, 46 किलो वर्ग में गौरव राठी, 50 किलो वर्ग में नदीम, 54 किलो वर्ग में आकाश, 58 किलो वर्ग में अंकित, 63 किलो वर्ग में अभिषेक, 69 किलो वर्ग में अनुज, 76 किलो वर्ग में बबलू मलिक, 85 किलो वर्ग में निगम मलिक, 100 किलो वर्ग में शिवम बालियान जीते।
विज्ञापन


 इस दौरान पिंटू पहलवान ने बताया कि विजेता खिलाड़ी दस जनवरी से शुरू हो रही कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, इरशाद, विनय पहलवान, मोनू, सुधीर मलिक, बबलू पहलवान, अमित टिटौली आदि रहे।

लखनराज ने कुश्ती में जीता कांस्य
शामली। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में भैंसवाल के लखनराज ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव में पहुंचने पर लखनराज का जोरदार स्वागत हुआ और जीत की बधाई दी गई। दो जनवरी से पांच जनवरी तक दिल्ली में चली 61वीं नेशनल चैंपियनशिप में भैंसवाल निवासी लखनराज ने 60 किलो वर्ग में हिस्सा लिया था। यहां पर लखनराज ने अपने प्रदर्शन की बदौलत कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

 बृहस्पतिवार को लखनराज को बधाई देने के लिए जिला कुश्ती कोच प्रदीप कुमार, जिला कुश्ती संघ के सचिव पिंटू पहलवान पहुंचे। इस दौरान देवराज पहलवान, प्रदीप कुमार, अंकित पंवार, विकास पंवार, बाबा सूरजमल, सतवीर आदि ने भी लखनराज को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें