पूरे मनोयोग से परीक्षा देनी चाहिए : रोशन
शामली। वीवी इंटर कॉलेज में 85 यूपी बटालियन शामली के तहत सभी विद्यालयों के जूनियर डिवीजन के कैडेट की ए सर्टिफिकेट की परीक्षा हुई। परीक्षा में 249 कैडेट शामिल रहे, जबकि 41 कैडेट अनुपस्थित रहे। पूर्व कर्नल आरके रोशन ने कैडेटों से कहा कि एनसीसी में यह उनकी प्रथम परीक्षा है। उन्होंने कहा कि स्वयं पर पूर्व विश्वास और मनोयोग से परीक्षा देनी चाहिए।
रविवार को इस कॉलेज में 85 यूपी बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आरके रोशन मौजूद रहे। उनके निर्देशन में परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में 290 कैडेट पंजीकृत थे, जिनमें 249 ने परीक्षा दी, जबकि 41 परीक्षा से अनुपस्थित रहे। पहले लिखित परीक्षा आयोजित हुई। इसके बाद ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटिल क्राफ्ट, कम्युनिकेशन की परीक्षा हुई। परीक्षा से पूर्व कर्नल आरके रोशन ने कैडेटों से कहा कि एनसीसी में यह उनकी प्रथम परीक्षा है। परीक्षा को पूरे उत्साह, जोश और विश्वास के साथ करना है। इस अवसर पर सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह, सूूबेदार सुरेश, चीफ ऑफिसर अशोक कुमार, नीरज कुमार, डा. विजय कुमार, अरबाज खान, लक्ष्मी गर्ग, मयंक द्विवेदी, हवलदार अजय, रवि, विजय, नायब सूबेदार दिगंबर सिंह, सजीव पंवार, मनजीत सिंह, सुशील व सोमपाल आदि मौजूद रहे।