फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चाहिए लीज की भूमि

Mon, 18 Jan 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला प्रशासन द्वारा फतेहपुर गांव में रोडवेज डिपो की कार्यशाला के लिए आवंटित 9 बीघा भूमि को उत्तरप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लीज पर नहीं लेना चाहता है। रोडवेज के आरएम अतुल जैन ने  मंडलायुक्त को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कार्यशाला की भूमि लीज पर नहीं,  बल्कि परिवहन निगम के नाम दर्ज होनी चाहिए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की शामली डिपो की कार्यशाला के लिए 9 बीघा भूमि का फतेहपुर गांव में चयन किया गया था। निगम के प्रबंध निदेशक के रविंद्र नायक ने शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला के लिए 9 बीघा भूमि के लिए 47 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए बैनामे की प्रक्रिया एक माह में कराने के निर्देश दिए थे। डीएम ओपी वर्मा ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एआरएम अविनाश चंद्र को धनराशि जमा करने के निर्देश दिए थे। जिसे नवंबर के प्रथम सप्ताह में जमा करा दिया गया था।

डीएम ओपी वर्मा ने शामली डिपो की कार्यशाला की 9 बीघा भूमि को हस्तांरित करने के लिए मंडलायुक्त महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को रिपोर्ट भेज दी है। मंडलायुक्त की रिपोर्ट के बाद डीएम शामली द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को जारी पत्र में बताया कि शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला के लिए फतेहपुर गांव में  9 बीघा भूमि को 99 साल के लीज के पट्टे पर आवंटित की गई है। रोडवेज डिपो की कार्यशाला की फतेहपुर गांव की भूमि पर जहां दिसंबर माह में जिला प्रशासन कब्जा दिला जा चुका है। शनिवार को रोडवेज के अवर अभियंता ने भूमि की पैमाइश भी कर ली है। सोमवार से भूमि पर कब्जे के लिए पिलर्स लगाने का काम शुरू होना वाला है। एआरएम अविनाश चंद्र ने बताया कि मंडल के आरएम अतुल जैन ने मंडलायुक्त को पत्र लिखकर शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला की भूमि को लीज पर नहीं चाहता है, बल्कि परिवहन विभाग के नाम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें