फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में खुल रहीं दुकानें, उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू में खुल रहीं दुकानें, उमड़ रही भीड़
विज्ञापन

शामली। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर कुछ व्यापारी दुकानों को खोल रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी लोग कोरोना संक्रमण को लेकर बेपरवाह बने हुए हैं। बाजारों में उमड़ रही भीड़ और सड़कों पर दौड़ते वाहनों से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में 24 मई की सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। इस दौरान दैनिक उपयोग की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की छूट है। इसकी आड़ में कुछ व्यापारी मुनाफे के लालच में चोरी छिपे प्रतिबंधित दुकानों को खोल रहे हैं। मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर दुकानें खुली रही और कुछ स्थानों पर शटर गिराकर ग्राहकों को चोरी छिपे सामान बेचने में लगे रहे। इसके चलते बाजारों में शहर व देहात से आने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। दुकानों पर भी सोशल डिस्टेंस का कहीं पालन होता नजर नहीं आया। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। उधर, सड़कों पर भी निजी वाहन दौड़ते रहे। पुलिस ने बेवजह सड़क पर निकले वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें