फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के विरोध में बंद रखीं दुकानें

विज्ञापन
शामली में बंद पडी गुलशन नगर की टायर मार्किट - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बुधवार को जिलेभर में बंद का मिलाजुला असर रहा। अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताया। हालांकि बंद शांतिपूर्ण रहा, लेकिन जिले भर में पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस गश्त करती रही। शहर के आजाद चौक सहित कई जगहों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनपद में विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सतर्कता बरत रहा है। दरअसल, गत 20 दिसंबर को शामली के आजाद चौक और कैराना के ईदगाह मैदान में जुमे की नमाज के बाद हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर भी पुलिस इस बंद को लेकर अलर्ट थी। बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने के लिए अपनी दुकानें बंद रखीं। शहर के दिल्ली रोड तिमरसा, टायर मार्केट गुलशन नगर, कैराना रोड आदि स्थानों पर लोगों की अधिकतर दुकानें बंद रहीं। दुकानदारों ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से दुकानें बंद रखी हैं। दुकानों के बंद करने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐहतियात के तौर पर आजाद चौक पर पुलिस बल तैनात रहा। दिल्ली रोड तिमरसा, फव्वारा चौक, कैराना रोड और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस-पीएसी बल लगाया गया था। इसके अलावा पुलिस की टीमें शहर में गश्त करते हुए स्थिति पर निगरानी करती रही। दिनभर जिले में शांति का माहौल बना रहा। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि शहर में कुछ लोगों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखी हैं। कहीं पर भी किसी के द्वारा जबरन दुकान बंद कराने की सूचना नहीं मिली है। इस कानून को लेकर जिले में पूरी तरह शांति का माहौल है। प्रशासन की तरफ से जनपद में शांति व्यवस्था के लिए धारा 144 लागू की गई है।
विज्ञापन

किसी को नहीं पता दुकानें क्यों बंद की
शामली। दुकानें बंद करने वाले दुकानदारों को ये नहीं पता था कि बंद का आह्वान किसने किया है। जब इस बारे में उनसे जब बात की गई कि उन्होंने इसकी जानकारी से अनभिज्ञता जताई। कहा कि वह तो एक दूसरे को देखकर दुकानें बंद कर रहे हैं। कोई भी ये नहीं बता सका कि ये आह्वान किसका था। वह खुलकर बोलने से झिझक रहे थे।
कोट
जिले में कुछ जगहों पर दुकानें बंद रखने की जानकारी मिली है। सभी ने स्वेच्छा से दुकानें बंद रखीं। जोर जबर्दस्ती की सूचना नहीं है। किसी तरह का विरोध प्रदर्शन जिले में नहीं हुआ है। जिला पुलिस को पहले ही अलर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

- विनीत जायसवाल, एसपी शामली

शामली दिल्ली रोड पर बंद पडी दुकाने- फोटो : SHAMLI

शामली आजाद चौक में तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें