फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर लीक होने पर दुकान में लगी आग

विज्ञापन
शामली बुढाना रोड पर जूस की दुकान में आग लगने से जला समान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
- दुकान में सिलिंडर की वाल्व बदलते समय लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना रोड पर एक दुकान में सिलिंडर की वाल्व बदलते समय अचानक आग लग गई। आग से दुकान में रखे गत्तों ने आग पकड़ ली, जिससे अफरातफरी मच गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
विज्ञापन

रविवार शाम को गैस एजेंसी का वेंडर साइकिल पर तीन सिलिंडर लेकर बुढ़ाना रोड होते हुए नाला पटरी से जा रहा था। अचानक एक सिलिंडर से गैस लीक होने लगी। वेंडर ने वहीं अपने परिचित अरविंद की जूस-कॉफी बनाने की दुकान पर वह सिलिंडर ले गया और वहां रखकर उसकी वाल्व बदलने लगा। बताया गया कि इसी दौरान वहां पर खड़ा एक व्यक्ति धूम्रपान बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान सिलिंडर ने आग पकड़ ली। सिलिंडर में लगी आग ने दुकान में रखे गत्ते के खाली कार्टून ने पकड़ ली। वेंडर ने सिलिंडर पर तुरंत ढक्कन लगाकर आग बुझाई। दुकानदार और आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन ऑफिसर अजीज खान दमकल की छोटी गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाई। मौके से वेंडर सिलिंडर लेकर चला गया। एफएसओ ने बताया कि दुकान में रखे खाली गत्ते में आग लग गई थी, जिसे बुझा दिया गया था। आग से दुकान में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें