शामली। शामली रायफल क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन बाहर से आए निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रविवार को करनाल रोड स्थित एमएस फार्म में आयोजित चार दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ इंटरनेशनल शूटर सर्वेश तोमर डिप्टी एसपी सीआरपीएफ और इंटरनेशनल शूटर वर्षा तोमर ने संयुक्त रूप से किया।
दूसरे दिन हुई निशानेबाजी प्रतियोगिता में एयर पिस्टल जूनियर वर्ग में ऋतिक मलिक ने 367/400 अंकों के साथ बढ़त बनाई। एयर रायफल पीप साइट जूनियर वर्ग में 567/600 अपने वर्ग में बढ़त बनाए हुए हैं। गौरव कुमार 579/600 सीनियर वर्ग में आगे चल रहे हैं। एयर रायफल यूथ वर्ग में 580/600 अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।
ओपन साइट एयर रायफल वर्ग में तन्यांश मलिक आगे चल रहे हैं। प्रतियोगिता में पहुंचे प्रशिक्षक विपिन दांगी, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी अनु तोमर, नितिन चौधरी, आकाश बिजनौर, सुजल कर्णवाल, बाला रानी रायपुर छत्तीसगढ़ को क्लब की ओर से डाक्टर रणदेव तोमर ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मुकेश तोमर, तपन मलिक, मनोज तोमर, भगत सिंह, अभिनव निर्वाल, मनीष बालियान, डाक्टर प्रताप चैधरी और कुलदीप पंवार आदि मौजूद रहे।