फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांधला -बुढ़ाना रेलवे फाटक पर लगा जाम, रेलवे ट्रेक पर मरम्मत कार्य चलने से बंद,

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला-बुढ़ाना रेलवे फाटक पर लगा जाम
विज्ञापन

कांधला। कांधला- बुढ़ाना रोड स्थित रेलवे फाटक 78 पर कार्य चलने से रेलवे फाटक के दोनों ओर जाम लग गया। नतीजतन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस की मदद से वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला गया।
विज्ञापन

कांधला- बुढ़ाना मार्ग स्थित रेलवे फाटक संख्या 78 रेलवे लाइन पर प्रतिदिन गाड़ियों के साथ रेलवे फाटक के मध्य से बुढ़ाना मार्ग से दूसरे राज्यों को जाने वाले असंख्य भारी वाहन होकर गुजरते हैं। रेलवे लाइन के दोनो ओर कई जगह से पत्थर हटने के कारण क्षति पहुंच रही थी। रविवार को रेलवे विभाग उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जर्जर रेलवे लाइन के कुछ भाग के साथ ही लाइन के दोनों ओर मरम्मत कार्य किया गया। रेलवे कर्मचारियों के द्वारा लाइन की मरम्मत कार्य के चलते दोनों और बैरियर को डालकर लाइन को दुरुस्त कराने का कार्य शुरू किया गया। रेलवे फाटक पर बोर्ड पर रेलवे विभाग के द्वारा सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रेलवे लाइन पर कार्य करने के चलते बैरियर डाले रहने का नोटिस चस्पा किया गया। फाटक बंद होने के बाद से हरियाणा, पंजाब अन्य राज्यों से आने वाले भारी वाहनों के साथ अन्य वाहन की भीड़ से बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा रहा। शाम तक सैकड़ों वाहन रेलवे बुढ़ाना मार्ग पर आकर जाम में फंस गए। वाहन स्वामियों को जाम से निकलने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। मार्ग पर जाम लगने की सूचना के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें