शामली। शहर में वाणिज्य प्रतिष्ठानों एवं आवासीय सर्किल रेट को छोड़कर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के आदेश के बाद तत्काल प्रभाव से बढ़े हुए दर पर सर्किल रेट लागू हो गया।
वाणिज्य प्रतिष्ठानों में सर्किल रेट धीमानपुरा रेलवे फाटक से लेकर शिव चौक तक सबसे ज्यादा महंगा हो गया हैं। यहां प्रतिष्ठानों के लिए भूमि और भवन खरीदना आसान नहीं रहा। मंगलवार को बढ़े हुए सर्किल रेट पर ही बैनामा की प्रक्रिया शुरू हुई है।
इस बार शामली शहर को छोड़कर जिले के कैराना, कांधला, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता, थानाभवन, जलालाबाद, बनत नगर पंचायतों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, वाणिज्य, आवासीय भूमि के सर्किल रेट में कोई वृद्धि नहीं गई है।
शामली शहर में वाणिज्य प्रतिष्ठानों एवं आवासी भवनों के सर्किल रेट में मामूली बढ़ोतरी की गई है। अफसरों के मुताबिक शामली शहर में आवासीय भवनों में तीन से चार प्रतिशत और वाणिज्य प्रतिष्ठानों में पांच से सात प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। शहर में धीमानपुरा रेलवे फाटक से लेकर शिवचौक तक 99 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर वाणिज्य प्रतिष्ठान में सबसे महंगा सर्किल रेट है।
सुभाष चौक से रेलवे रोड रेलवे स्टेशन, अजंता चौक से लेकर बुढ़ाना रोड मोड़, हनुमान रोड से ओरियंटल बैंक तक 90 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर लागू किए गए हैं। उपनिबंधक अमित कुमार ने बताया कि शामली शहर में कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सर्किट रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद मंगलवार से बढ़े हुए सर्किल रेट लागू कर दिए गए हैं। बढ़े सर्किल रेटों पर दुुकानों, प्रतिष्ठानों, आवासीय बैनामे किए गए हैं।
वाणिज्य प्रतिष्ठान के सर्किल रेट
मार्ग - न्यूनतम दर प्रति वर्ग मीटर
1- अजंता चौक से फव्वारा चौक तक - 82000 रुपये
2- हनुमान रोड से नगरपालिका गेट तक- 72000 रुपये
3- मिल रोड से मिल गेट तक - 75000 रुपये
4- सुभाष चौक रेलवे रोड से स्टेशन तक- 90000 रुपये
5- अस्पताल रोड से बुढ़ाना मोड़ तक 80000 रुपये
6-रोडवेज बस अड्डे से बुढ़ाना मोड़ तक- 90000 रुपये
7- बुढ़ाना मोड़ से लेकर रेलवे फाटक तक - 65000 रुपये
10- बुुढ़ाना रोड फाटक से चंद्र पैलेस तक- 50000 रुपये
11- अजंता चौक से खेड़ीकरमू झांसी रानी तक- 65000 रुपये
12- हनुमान रोड से लेकर ओरियंटल बैंक तक - 90000 रुपये
13- धीमानपुरा फाटक से शिवमूर्ति तक 99000 रुपये