फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवानी मिस टैलेंट, प्रिया को मिस फेयरवेल का ताज

विज्ञापन
शामली हिन्दू महिला महाविद्यालय फेयरवेल पार्टी में बनी मिस ब्यूटी व मिस इंटेलीटेट मिस फेयरवेल को - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। हिंदू महिला महाविद्यालय में बुधवार को छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। मौका था फेयरवेल पार्टी का। छात्राओं ने जोक्स सुनाकर सबको लोटपोट किया, तो बॉलीवुड गीतों पर डांस कर अपने साथ सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कालेज की बीए और बीकॉम फाइनल इयर की छात्राओं की विदाई के लिए सेकेंड इयर की छात्राएं कई दिन से तैयारियों में जुटी थी। कालेज कैंपस में पांच घंटे चले समारोह में फाइनल इयर की 53 छात्राएं कैटवॉक करने उतरीं। शुरूआत बीए फाइनल की छात्राओं ने वेलकम सांग और ग्रुप डांस से की। इनमें ऐनी, सपना, रीतू, शाइन, मुस्कान, आयुषी ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद कैटवॉक, स्लीप राउंड और इंड्रोउक्शन कराया गया। प्रिया मिस फेयरवेल और शिवानी शर्मा मिस ब्यूटी बनी। विजेताओं को प्राचार्य मंजू गर्ग, आमंत्रित अतिथि डॉक्टर मृदुला जैन, रीतू गोयल ने ताज पहनाया। संचालन आयुषी और सारा ने किया। रिजल्ट प्रवक्ता चेतना ने सुनाया। कालेज प्रवक्ता मोनिका, मीनाक्षी, वीनस, रितिका, संतोष आदि प्रवक्ताओं का सहयोग रहा।
इन्होंने भी अपनी प्रस्तुतियों से लुभाया
बीए फाइनल इयर की छात्रा शिवानी शर्मा, तृप्ति, रितिका, कीर्ति, अंशु, नेहा और वंशिका ने बॉलीवुड गीतों पर डांस किया। सेकेंड इयर की मुस्कान, सारा ने चुटकुले पर सबको लोटपोट किया। समारोह में मौजूद छात्राओं और स्टॉफ ने जमकर उत्साहवर्धन किया। समारोह में छात्राओं ने एक दूसरे के साथ अपनी यादें बनाए रखने के लिए जमकर सेल्फी ली। कालेज की शिक्षिकाओं के साथ सेल्फी लेने में भी वह पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन

...ओर विदाई के वक्त भावुक हुआ माहौल
लंच के बाद सबसे अंत में विदाई समारोह हुआ। इसके बाद फाइनल इयर की छात्राओं ने प्रिंसिपल और कालेज स्टॉफ को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉक्टर मंजू गर्ग ने विदाई का केक काटा । छात्राओं ने एक दूसरे को खिलाया और फाइनल इयर की छात्राओं को विदाई दी। विदाई के वक्त माहौल भावुक हो गया। कुछ छात्राएं तो वहीं पर रो पड़ीं।

शामली हिन्दू महिला महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी में नृत्य करती छात्रा- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू महिला महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी में नृत्य करती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू महिला महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी के दौरान सेल्फी लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू महिला महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी के दौरान सेल्फी लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू महिला महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी के दौरान सेल्फी लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू महिला महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी के कार्यक्रम भाग लेती शिक्षिकाएं- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू महिला महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी के कार्यक्रम भाग लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू महिला महाविद्यालय फेयरवेल पार्टी में मिस ब्यूटी को सम्मानित करती डॉक्टर मृदुला जै- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू महिला महाविद्यालय फेयरवेल पार्टी में कैटवॉक प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू महिला महाविद्यालय फेयरवेल पार्टी में बनी मिस ब्यूटी व मिस इंटेलीटेट मिस फेयरवेल- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू महिला महाविद्यालय फेयरवेल पार्टी में कैटवॉक प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू महिला महाविद्यालय फेयरवेल पार्टी में कैटवॉक प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली हिन्दू महिला महाविद्यालय फेयरवेल पार्टी में कैटवॉक प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें