फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शिवालिक हाउस सबसे ज्यादा पदक जीतकर बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। एल्पाइन स्कूल में चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दम दिखाया। शिवालिक हाउस ने सबसे अधिक पदक जीतकर विजेता रहा।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़ , लंबी कूद, भाला फेंक आदि जैसे खेलों का आयोजन हुआ। शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक आशीष सिंगल, नितिन गर्ग, कमल गर्ग, विनीत बंसल, स्कूल के निदेशक अंकित गुप्ता व प्रधानाचार्य महोदय निर्मला मलिक ने किया, जिसमें प्रत्येक हाउस (अरावली हाउस, नीलगिरी हाउस, शिवालिक हाउस ,विंध्याचल हाउस) के सभी बच्चों ने अपने-अपने हाउस के प्रतिभागी छात्रों की प्रतिभा को देखकर उनकी प्रशंसा की व उनका उत्साह बढ़ाया। 200 मीटर में प्रथम स्थान आराध्या, दूसरा सांची तथा तीसरा स्थान अक्सा ने प्राप्त किया। 400 मीटर प्रथम आराध्या, द्वितीय स्थान अंशिका तथा तीसरा स्थान प्रिया ने प्राप्त किया। 800 मीटर में प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अब्दुल शमी, दूसरा स्थान फमीद, तीसरा स्थान अब्दुल समद ने प्राप्त किया।
लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वेदांस सैनी दूसरा स्थान केशव राणा तथा तीसरा स्थान साहिब ने प्राप्त किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनमोल, द्वितीय स्थान कुलवंत तथा तीसरा स्थान अभिराज ने प्राप्त किया। प्रबंध आशीष सिंघल व स्कूल के निदेशक अंकित गुप्ता व स्कूल की प्रधानाचार्य निर्मला मलिक ने विजेताओं को सम्मानित किया। खेल प्रतियोगिता में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर शिवालिक हाउस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर नीलगिरी, तीसरे स्थान पर विंध्याचल हाउस व चौथे स्थान पर अरावली हाउस रहा। पीटीआई करण सिंह, अंजू पुंडीर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें