फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खामनेई की हत्या के विरोध में शिया समुदाय ईद पर नहीं करेगा खुशी का इजहार

Sun, 15 Mar 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। अमेरिका द्वारा ईरान के सुप्रीम लीडर अली हुसैनी खामनेई की हत्या के विरोध में कैराना क्षेत्र के शिया समुदाय के लोगों ने इस बार ईद सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ईद के दिन शिया समुदाय के लोग न तो नए कपड़े बनवाएंगे और न ही एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई देंगे। ईद की नमाज बड़े इमामबाड़े में हाथ पर काली पट्टी बांधकर अदा की जाएगी।
शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम रहीसुल हसन ने बताया कि खामनेई साहब की शहादत इंसानियत की हत्या है। इस कारण इस बार हर साल की तरह ईद नहीं मनाई जाएगी और लोग हाथ पर काली पट्टी बांधकर बड़े इमामबाड़े में नमाज अदा करेंगे।
विज्ञापन

हाजी शाहिद हुसैन ने कहा कि अमेरिका द्वारा की गई इस घटना के विरोध में शिया समुदाय के लोग ईद पर नए कपड़े नहीं पहनेंगे और न ही एक-दूसरे को बधाई देंगे। केवल सादगी के साथ ईद की नमाज अदा की जाएगी।
अफजल रजा ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या कर बहुत बड़ा अन्याय किया है, इसलिए इस बार ईद की कोई खुशी नहीं मनाई जाएगी।
कुर्रत मेहंदी ने बताया कि ईद की नमाज अदा करने के बाद लोग सीधे अपने घर चले जाएंगे। इस बार कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा और शिया समुदाय अमेरिका के इस कृत्य की निंदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें