फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में चले धारदार हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। खोड़समा में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद लोगों ने एक व्यक्ति को रोक कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि किसान अपने खेत से घर लौट रहा था। योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव खोड़समा निवासी 50 वर्षीय सोमपाल अपने खेत से घर लौट रहा था। उसी दौरान गांव के रणवीर, उसकी पत्नी प्रीति, पुत्र अभिषेक और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर सोमपाल को रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सोमपाल के विरोध करने पर रणवीर सहित सभी ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोगों ने रणवीर को बमुश्किल बचाया और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पीड़ित के परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
परिजनों का कहना है कि सोमपाल को मेरठ अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को रणवीर सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी का कहना है तहरीर मिल गई है मुकदमा लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

ये है मामला
खोड़समा निवासी प्रीति ने तीन साल पूर्व गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। आरोप था कि मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे क्षुब्ध प्रीति ने एसपी ऑफिस पर पहुंचकर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। जिस के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमपाल को भी आरोपी बनाया गया था, लेकिन कुछ समय के बाद पुलिस जांच में झूठा पाया गया। जिसके बाद मामले में एफआर लगा दी थी। तभी से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी।
मां-बेटी के साथ मारपीट
कैराना। रविवार दोपहर गांव अलीपुर में गय्यूर की पत्नी जमीला व बेटी रेशमा अपने घर पर बैठी थी। इसी दौरान पड़ोसी अंदर घुस आए और दोनों के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। मामले में पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें