शामली। लखनऊ में आयोजित हुई नेशनल स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में शामली के पहलवान करन ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद व गांव का नाम रोशन किया। गांव पहुंचने पर पहलवान का स्वागत किया गया।
पांच से सात नवंबर के बीच लखनऊ में ऑल इंडिया इंटर साईं कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें शामली जनपद के ऊन ब्लॉक के गांव पिंडौरा के पहलवान करन पुत्र जोगेंद्र सिंह ने भी अंडर-20 व 70 किग्राभार वर्ग में फ्री स्टाइल कुश्ती में दम दिखाते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर गांव व जनपद का नाम रोशन किया। गांव पहुंचने पर विजेता पहलवान का ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी।