फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यूपी ट्रेड शो में विदेशी मेहमानों को भाए शामली के देसी उत्पाद

Tue, 29 Sep 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
नोएडा के ट्रेड शो में पलंग तोड़ मिठाई की लगी स्टॉल। उधमी
विज्ञापन
शामली। ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी ट्रेड शो में शामली के देसी उत्पाद विदेशी मेहमानों को खूब पसंद आए। जापान, यूरोप, इंग्लैंड, रूस और वियतनाम से आए मेहमानों ने गुड़-खांड, शक्कर, बासमती चावल, सरसों का तेल, रिमधुरा, धूपबत्ती, अगरबत्ती, डेयरी व आइसक्रीम, लकड़ी की कटलरी, शहद और कैराना की पलगतोड़ मिठाई में रुचि दिखाई। मेले में स्टॉल लगाने वाले उद्यमियों और व्यापारियों की अच्छी बिक्री हुई।
विज्ञापन

25 सितंबर से शुरू हुए यूपी ट्रेड शो में शामली के दस उद्यमियों के उत्पाद शामिल किए गए थे। उद्यमी अनुज गर्ग ने बताया कि उनके उत्पाद वियतनाम और जापान के उद्यमियों को पसंद आए। रिमधुरा के उद्यमी आशीष जैन ने बताया कि उनके उत्पादों को इंग्लैंड और रूस के मेहमानों ने पसंद किया।
कैराना के पलगतोड़ मिठाई विक्रेता राकेश गर्ग ने बताया कि पलगतोड़, राजभोग बर्फी, गुलाब जामुन और ड्राई फ्रूट की एक हजार से अधिक मिठाई के डिब्बों की बिक्री हुई। उन्होंने बताया कि करीब ढाई लाख रुपये की बिक्री हुई। विदेशी मेहमानों ने भी मिठाइयों को पसंद किया। यूपी ट्रेड शो का मंगलवार को अंतिम दिन है। उपायुक्त उद्योग रतिका गुप्ता का कहना है कि शामली के उत्पातों को ट्रेड शो में पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें