फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली के उद्यमी को मिले दुबई और अमेरिका के दो ऑर्डर

Mon, 24 Feb 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
दुबई में शामली के उद्यमी की ओर से लगाया स्टाॅल
विज्ञापन
शामली। जिले के उद्यमी की ओर से दुबई मे वर्ल्ड ट्रेड फेयर सेंटर में दस फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक आयोजित मेले में सरसों के तेल के उद्यमी की ओर स्टाॅल लगाया गया। उद्यमी के स्टाॅल को अमेरिका और दुबई के तेल निर्यात के लिए अलग-अलग आर्डर प्राप्त हुए हैं। जल्द ही दुबई और अमेरिका के अलग अलग कंटेनर निर्यात के लिए भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन

गल्फ फूड एक्सपो दुबई में गत दस फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक शामली जिले के कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में सरसों के तेल की इकाई संचालित करने वाले उद्यमी दीपक छाबड़ा ने वर्ल्ड ट्रेड फेयर सेंटर में अपना स्टाॅल लगाया गया। इपिडा की ओर से लगाए स्टाॅल में शामली के अमृत ऑयल इंडस्ट्रीज ने सहभागिता निभाई। 11 दिवसीय मेले में देश विदेशों से आए उद्यमियों ने उनके ऑयल की प्रशंसा की। शामली के उद्यमी दीपक छाबड़ा को दुबई और अमेरिका से दो माल के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। दीपक छाबड़ा के उत्साहवर्धन के लिए दुबई गल्फ एक्सपो में शामली से आईआईए चैप्टर शामली के पूर्व अध्यक्ष एवं एक्सपोर्ट समिति के अध्यक्ष अनुज गर्ग, साईमा के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण गोयल, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष राहुल तायल, निखिल ऐरन एवं सौरभ गोयल उद्यमी सुमित सहारनपुर से और नोएडा से राहुल पांडे आदि पहुंचे।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दुबई में स्टाॅल लगाने वाले पहले उद्यमी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें