फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सटीक निशाने लगाकर देशभर में पदक बटोर रहीं शामली की बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की बेटियां हर क्षेत्र में धूम मचा रही हैं। सिंभालका गांव की अर्निका और बलवा की पायल अपने सटीक निशानों से तीरंदाजी में देशभर में पदक बटोर रहीं हैं।
विज्ञापन

जनपद की कई बेटियां तीरंदाजी खेल में अपना कॅरिअर बनाने में जुटी हैं। वह राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर पदक जीतकर हुए जनपद व परिजनों का नाम रोशन कर रही हैं। गांव सिंभालका की तीरंदाज अर्निका पुत्री मनोज कुमार कक्षा 12 की छात्रा है। वह अंडर 17 वर्ग में सिल्वर पदक जीत चुकी है। वहीं गांव बलवा की पायल पुत्री रमेश चंद भी कक्षा 12 की छात्रा है, वह भी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर परिजनों व जनपद का नाम रोशन कर चुकी है। शामली की अकांक्षा पुत्री अनिल कुमार कक्षा पांच में है और वह अंडर-10 वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन कर चुकी है। कोच सिया जावला ने बताया कि सभी बालिका अच्छा प्रदर्शन कर रही है और पदक जीत रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें