फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यूपी ट्रेड शो में चमकेगा शामली का हुनर, जिले के उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी

Mon, 03 Aug 2026 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश ट्रेड शो में शामली जिले के उत्पादों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें जिले के रिम धुरा, माचिस, धूपबत्ती, अगरबत्ती, वुडन कटलरी, वुडन पाउडर, आइसक्रीम और दही के कंटेनर समेत अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त रतिका गुप्ता ने बताया कि यूपी ट्रेड शो में जिले के उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। पांच दिवसीय आयोजन में शामली के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। रिम धुरा उद्योग से जुड़े उद्यमी आशीष जैन और अनुज कुमार गर्ग ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र की ओर से उन्हें ट्रेड शो में भाग लेने का निमंत्रण मिल चुका है। वे अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के उद्यमी भी हिस्सा लेंगे।
जानकारी के अनुसार, नोएडा में आयोजित होने वाले इस ट्रेड शो के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें