फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पूरियां तल रही थी महिला, पति आया और गर्म तेल से भरी कड़ाही सिर पर उड़ेल दी, वजह हैरान कर देगी

Tue, 27 Aug 2024 06:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शादी के 15 साल बाद भी लोगों में दहेज का लालच खत्म नहीं होता। एक पति ने पत्नी पर गर्म तेल से भरी कड़ाही उलट दी। महिला की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मायके से 50 हजार रुपये लाने से इंकार करने पर पति ने महिला के ऊपर गर्म तेल डाल दिया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

जनपद बागपत के बड़ौत के गांव कोताना निवासी फाना ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन इसराना का निकाह करीब 15 साल पहले काकौर निवासी मासूफ के साथ हुआ था। 21 अगस्त की सुबह उसकी बहन ससुराल में खाना बना रही थी। पूरियां तलने के लिए कड़ाही में तेल गर्म हो रहा था। इस दौरान उसका पति आया और मायके से 50 हजार रुपये नहीं लाने पर कड़ाही में रखा गर्म तेल इसराना पर उड़ेल दिया। वह बुरी तरह झुलस गई।इसके बाद किसी पड़ोसी ने उन्हें फोन पर घटना की सूचना दी। उनकी बहन की पानीपत अस्पताल में गंभीर हालत है। आरोप लगाया कि मासूफ ने अपनी पहली पत्नी को भी दहेज के लिए मार दिया था, जिसका मुकदमा अदालत में चल रहा है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें