फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: घर के आंगन में सो रही महिला की चाकू से गोद कर हत्या, पीठ पर आखिरी सांस तक किए ताबड़तोड़ वार

Tue, 08 Aug 2023 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। बताया गया कि महिला अपने घर के आंगन में सो रही थी। सुबह लहूलुहान शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में  सोमवार रात्रि में अपने घर के आंगन में सो रही महिला (45 ) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतका का पति बाहर गया हुआ था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


थाना बुढ़ाना के गांव मंडवाड़ा निवासी रामपाल अपनी पत्नी बाला (45) और तीन छोटे बच्चों के साथ क्षेत्र के गांव बुच्चाखेडी में मकान खरीद कर 15 दिन पहले से रहने लगा था। सोमवार रात घर पर रामपाल की पत्नी बाला और तीन बच्चे थे। जबकि पति रामपाल कहीं बाहर गया हुआ था।
 
विज्ञापन

बाला और उसके बच्चे घर के आंगन में सो रहे थे। रात्रि करीब 3 बजे दो नकाबपोश युवकों ने चारपाई पर सो रही बाला की पीठ पर चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद बच्चों ने अपनी मां को लहूलुहान हालत में देखा तो शोर मचा दिया। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एसपी अभिषेक और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ भी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें