इंस्टाग्राम पर शुरू हुए प्रेम प्रसंग में 35 साल की महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर बागपत से कांधला कस्बे में प्रेमी के घर आ पहुंची। यहां प्रेमी के घरवालों ने उसे रखने से इनकार कर दिया। मामला थाने जा पहुंचा। घंटों तक थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। महिला प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी थी। बाद में पुलिस ने उसे उसके प्रेमी के साथ ही भेज दिया।
बागपत निवासी एक महिला व गांव कांधला निवासी बाइक मैकेनिक की इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत शुरू हुई, जो प्रेम प्रसंग में बदल गई। महिला और व्यक्ति पहले से ही शादीशुदा हैं। महिला के तीन बच्चे हैं। व्यक्ति के कोई बच्चा नहीं है। अब महिला पति और बच्चों को छोड़कर कांधला अपने प्रेमी के घर पर आ गई। मंगलवार को प्रेमी के परिजनों ने महिला को घर पर रखने से इनकार कर दिया। जिस पर बखेड़ा खड़ा हो गया। महिला प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी थी। थाने पर मामला पहुंचा और करीब चार घंटे तक वहां ड्रामा चलता रहा। पुलिस का कहना है कि आपसी सहमित से महिला को उसके प्रेमी के साथ ही भेज दिया गया है।