फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली में होगा 2 हजार करोड़ का औद्योगिक निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिसंबर माह में प्रस्तावित पांचवीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी तेजी से शुरू हो गई हैं। इस बार जनपद शामली में 2 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने का लक्ष्य रखा गया है। अनुमान है कि इन परियोजनाओं से जिले के 2,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से नए उद्योगों की स्थापना का विस्तृत खाका तैयार किया गया है। इन्वेस्ट यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर निवेश आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले के 30 से अधिक उद्यमियों ने अपने प्रस्ताव अनुमोदन हेतु भेज दिए हैं।
-पिछली बार था 1,500 करोड़ का लक्ष्य
जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2023 में लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामली को लक्ष्य से कई गुना अधिक लगभग 3,900 करोड़ रुपये के निवेश के 70 एमओयू प्राप्त हुए थे। इन 70 में से 39 एमओयू पर फरवरी 2024 की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में भूमि पूजन भी कराया जा चुका है। शेष प्रस्ताव जमीन की अनुपलब्धता, अन्य कारणों से अभी भी लंबित है। पिछले वर्ष ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 1,500 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित था, जिसे इस बार बढ़ाकर 2,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


-अब तक 227 करोड़ का निवेश धरातल पर
उद्योग मित्र अतुल गुप्ता के अनुसार, जिले में अब तक 227 करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारा जा चुका है। इसमें शामली आदिनाथ इंडस्ट्री, गोविंद स्टील, सुमन देवी फ्लोर, कोल्ड स्टोरेज यूनिट, कृषि आधारित प्रसंस्करण इकाइयां आदि शामिल हैं। शेष प्रस्तावों में जमीन और तकनीकी अड़चनों के समाधान की प्रक्रिया जारी है।

-किन-किन उद्योगों के प्रस्ताव आए
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-5 के लिए जिन उद्योगों द्वारा निवेश प्रस्ताव भेजे गए
गोविंद स्टील – 4 करोड़ रुपये
जलालाबाद कोल्ड स्टोरेज – 9 करोड़ रुपये
आदिनाथ इंडस्ट्री – 3 करोड़ रुपये
सुमन फ्लोर – 2 करोड़ रुपये
इसके अतिरिक्त शामली में 776 करोड़ रुपये की लागत से एक टेक्सटाइल पार्क प्रस्तावित है, जिसमें 17 उत्पादन इकाइयां स्थापित की जानी हैं।

इन्होंने कहा
उपायुक्त उद्योग जैसमीन फौजदार ने बताया कि पांचवीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी दिसंबर में प्रस्तावित है। तारीख जल्द घोषित होगी। उद्यमियों के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं। जिले में 2 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य है और तैयारियां लगभग पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें