फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ फरवरी को शामली में वृहद रोजगार लगेगा

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
आठ फरवरी को शामली में वृहद रोजगार लगेगा
विज्ञापन

शामली। आठ फरवरी को शहर के माजरा रोड स्थित वीवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित वृहद रोजगार मेला लगेगा। इसको सफल बनाने के लिए सीडीओ ने जिला स्तरीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में वृहद रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय रोजगार मेला समिति की बैठक आयोजित की गई। बताया कि रोजगार मेला वीवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय शामली में आठ फरवरी को लगेगा। उन्होंने उद्योग उपायुक्त, एवं सहायक श्रमायुक्त, सहायक निदेशक कारखाना को प्रतिष्ठानों, उद्योगों को सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से उनके प्रतिष्ठानों में रिक्त पदों को भरने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने अवगत कराया कि रोजगार मेला में स्थानीय एवं एनसीआर क्षेत्र की 40 कंपनियां लगभग 2000 विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार/परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण होना आवश्यक है। प्रतिभाग करने हेतु शैक्षिक योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल, से स्नातक, परास्नातक, आईटीआई डिप्लोमा उत्तीर्ण आदि है। बैठक में जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी यशवंत सिंह, आईआईए के चेयरमैन अशोक मित्तल, सचिव अनुज गर्ग, साईमा के अध्यक्ष अंकित गोयल, निखिल ऐरन आदि मौजूूूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें