फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: जिम से एक्सरसाइज कर निकले दो युवकों पर हमला, गर्दन काटने की कोशिश, चाकू लगने से हुए लहूलुहान

Mon, 21 Oct 2024 10:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में कितने लोग शामिल हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौसना के गंगाराम तिराहे पर सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे जिम से लौट रहे दो युवकों पर महेंद्रगढ़ के युवकों ने लाठी डंडों और चाकू से हमला बोल दिया। दोनों युवकों के गले पर चाकू मारा गया। घायलों को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

देर रात गंगाराम तिराहे के पास स्थित जिम से चौसाना के रहने वाले आदिल और जुहेब निकले थे।  दोनों घर के लिए जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच दूसरी तरफ से आए महेंद्रगढ़ के युवकों ने पहले तो दोनों युवकों के साथ गाली गलौज की । इसके बाद दोनों पर लाठी डंडों और चाकू से  हमला बोल दिया। गले पर चाकू लगने से दोनों लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

आननफानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। दोनों की गर्दन पर गहरे घाव हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में कितने लोग शामिल है, इसकी जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें