फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बुखार से दो बहनों की मौत, अमर उजाला की खबर से हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, मौके पर पहुंची टीम

Mon, 13 Feb 2023 06:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : बुखार से दो बहनों की मौत हो गई। वहीं दो बहनों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कैंप लगाकर 60 लोगों की जांच की।
विज्ञापन
जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में कैराना में तीन दिन के अंदर दो मासूम सगी बहनों की बुखार से मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों बहनों के घर के पास कैंप लगाकर 60 मरीजों की जांच की और उन्हें दवाइयां वितरित की। मृतक बहनों की छोटी बहन को भी तेज बुखार है। उसके सहित सात मरीजों के रक्त के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला आलखुर्द निवासी राशिद की नौ वर्षीय बेटी आयशा की शुक्रवार को और दूसरी चार वर्षीय बेटी नाबिया की रविवार को बुखार से मौत हो गई। तीसरी बेटी दो वर्षीय आरिना को भी बुखार आ रहा है। राशिद ने बताया था कि तीनों बेटियों का उपचार सरकारी अस्पताल और निजी चिकित्सक से भी कराया। बुखार से मौत की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद सोमवार को जिला मुख्यालय से मलेरिया इंस्पेक्टर रवि कुमार, राकेश और प्रयोगशाला सहायक अवधेश वाडेकर, कैराना सीएचसी से डॉक्टर विकास चंद, डॉक्टर मीनाक्षी धीमान, ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी अतुल गर्ग ने मोहल्ला आल खुर्द में स्वास्थ्य शिविर लगाया। साथ ही मलेरिया विभाग ने क्षेत्र में कीटनाशक का भी छिड़काव कराया।

यह भी पढ़ें: Meerut: ट्रक चालक ने नशे में एक किलोमीटर तक कार को घसीटा, वीडियो देखकर अफसर भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बहनों की बुखार से मौत, पर रक्त जांच सामान्य मिली
स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर विकास चंद ने बताया कि दोनों बच्चियों का सरकारी अस्पताल में बुखार का उपचार चल रहा था। दोनों की मौत बुखार के कारण हुई। दोनों की रक्त की रिपोर्ट में मौत का कोई खास कारण नहीं मिल पाया। तीसरी बेटी आरिना के रक्त के सैंपलों की जांच करने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। आरिना को सोमवार को भी बुखार था और उसके चेहरे पर सूजन दिखाई दे रही थी।

यह भी पढ़ें: Meerut: बोरे में शव मिलने का मामला, महिला की पहचान हुई न आरोपी तक पहुंची पुलिस, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें