फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: महिला के शव के अंतिम संस्कार को लेकर दो वर्गों के लोग आमने-सामने, ये रही विवाद की वजह

Thu, 02 Nov 2023 01:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक महिला के शव के अंतिम संस्कार के दौरान बखेड़ा खड़ा हो गया। यहां अंतिम संस्कार को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। तनाव की स्थिति देख भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और मामला शांत कराकर शव का अंतिम संस्कार कराया। पढ़ें क्या थी विवाद की वजह।
विज्ञापन
महिला के शव का अंतिम संस्कार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र के ग्राम बंतीखेड़ा में देर शाम चारा काटते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई। गांव में महिला के शव का अंतिम संस्कार करते समय दोनों वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने जमीन कब्रिस्तान और श्मशान की बताया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी और एसडीएम ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया।

विज्ञापन


बंतीखेड़ा गांव में बुधवार की शाम को मशीन पर चारा काटते समय नरेंद्र कुमार की पत्नी पूनम (45) की करंट से मौत हो गई। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव में ही पहुंचे। इसी बीच दूसरे वर्ग के लोग मौके पर पहुंच गए तथा जमीन को कब्रिस्तान की बताते हुए शव का अंतिम संस्कार कराने से इनकार कर दिया। दोनों पक्ष के लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

मौके पर मौजूद लोग - फोटो : Amar Ujala
सूचना पाते ही एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों के सामने भी दोनों पक्षों के लोगों के बीच नोकझोंक हुई।

एएसपी ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग जमीन को कब्रिस्तान और श्मशान की बता रहे थे। मामले को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग अंतिम संस्कार को तैयार हो गए। हालांकि, राजस्व अभिलेख में देखने के बाद ही जमीन किसकी है, इसका पता लग सकेगा।

महिला के शव का अंतिम संस्कार - फोटो : Amar Ujala
वर्ष 2018 में भी दोनों वर्ग के लोगों के बीच हो गई थी तनातनी
ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2018 में भी एक महिला की मौत होने के बाद अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा हुआ था। जिसको लेकर दोनों पक्षों ने हंगामा किया था। किसी तरह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया था।

मौके पर मौजूद अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात
दोनों वर्गों के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। बाबरी के अलावा थाना भवन और अन्य स्थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि, एएसपी ने कहा कि गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

महिला के शव का अंतिम संस्कार - फोटो : Amar Ujala
मृतका के बेटे की 26 नवंबर को होनी है शादी
मृतका पूनम के बेटे राजू की 26 नवंबर को शादी होनी है। जिसकी तैयारी में परिवार जुटा हुआ था। अब पूनम की मौत के बाद परिवार की खुशी गम में बदल गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें