फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: प्रॉपर्टी डीलर के घर से दो लाइसेंसी बंदूक और कारतूस चोरी, पूर्व सांसद अमीर आलम के हैं रिश्तेदार

Mon, 26 Aug 2024 09:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

प्रॉपर्टी डीलर के घर से बदमाश दो बंदूक चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
चोरी की जानकारी पर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ीपुख्ता खां में प्रॉपर्टी डीलर खिजर अहमद के घर में घुसकर चोरों ने लाइसेंसी दो बंदूक, छह कारतूस, दो मोबाइल व पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 

पूर्व सांसद अमीर आलम खां के रिश्तेदार गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां निवासी खिजर अहमद अपनी पत्नी व अन्य परिजनों के साथ रविवार रात को घर में नीचे सो रहे थे, जबकि ऊपर छत पर उनका पुत्र मुबासिर बच्चों के साथ सोया था। खिजर अहमद प्रॉपर्टी डीलर और पुरानी बाइकों को खरीदने व बेचने का काम करते हैं। रात में चोरों ने घर में घुसकर स्टोर का ताला तोड़कर वहां रखी दो लाइसेंसी बंदूक, छह कारतूस और कमरे में रखे दो मोबाइल, बाइकों के कागज और करीब पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरों ने अलमारी का लॉकर भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
 
विज्ञापन

खिजर अहमद के बेटे मुबाशिर ने बताया कि चोरी की घटना का पता रात करीब तीन बजे उस समय चला, जब उनके पिता खिजर अहमद जागे और उनका मोबाइल गायब मिला। दूसरा मोबाइल भी वहां से गायब मिला। इस दौरान घर में सामान बिखरा हुआ पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाभवन विधायक अशरफ अली खान व पूर्व विधायक नवाजिश आलम और ऋषिराज राझड़ ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। एएसपी का कहना है कि तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें