फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: आंधी-बारिश में बेकाबू हुई बाइक, डिवाइडर से टकराए दो दोस्त, दोनों की दर्दनाक मौत

Fri, 12 Jun 2026 03:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के झिंझाना क्षेत्र में आंधी और तेज बारिश के दौरान बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक खाना लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर आंधी और तेज बारिश के बीच हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक देर रात होटल से खाना लेकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

विज्ञापन


खाना लेकर लौट रहे थे दोनों दोस्त
जानकारी के अनुसार गांव खानपुर कला निवासी 22 वर्षीय प्रवीण और गांव अहमदगढ़ निवासी 23 वर्षीय हरिओम बृहस्पतिवार रात अपने दोस्तों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल थे। दोनों गांव केरटू स्थित एक होटल से खाना लेकर वापस अहमदगढ़ लौट रहे थे।


यह भी पढ़ें: UP: आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में महापंचायत टली, दो हिरासत में, नौ आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने तेज की तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी-तूफान के बीच हुआ हादसा
मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव केरटू और अहमदगढ़ के बीच पहुंचते ही मौसम अचानक खराब हो गया। तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बाइक चालक संतुलन खो बैठा और वाहन डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को झिंझाना क्षेत्र के गाड़ीवाला के निकट एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

परिवारों में मचा कोहराम
दो युवकों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें