रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अनुज और विशाल गांव के अन्य पांच-छह युवकों के साथ कैराना रोड पर पूर्वी यमुना नहर में नहाने के लिए गए थे। वे एसपी कैंप कार्यालय से करीब आधा किलोमीटर आगे लिलोन की तरफ पूर्वी यमुना नहर में नहा रहे थे। उसी समय दोनों भाई पानी में डूब गए।
साथ गए युवकों ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पानी में डूबे दोनों भाइयों को बाहर निकाला। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों भाई कक्षा 10 में पढ़ते थे। परिजन व ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। सभी बुरी तरह विलाप कर रहे थे।