शामली। शहर के शिक्षण संस्थानों में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। सभी जगह छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से एड्स के प्रति जागरुक किया।
बृहस्पतिवार को शहर लासंर्स पब्लिक स्कूल में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। वही स्कूल में छात्र छात्राओं ने चार्ट, कार्ड, भाषण, लघु नाटिका के माध्यम से एड्स के प्रति जागरुक किया। स्कूल प्रबंधक डा. नरेंद्र कुमार ने बच्चों को एड्स की भयानक बीमारी से बचने व सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। स्कूल डायरेक्टर अरविंद गुप्ता व प्रधानाचार्य सुभाषचंद ने बच्चों के समक्ष सुखद व सुरक्षित जीवन की कामना करते हुए अपने तर्क दिए।
इस दौरान लोकेंद्र राणा, योगेंद्र सिंह, अमित कुमार, लेखराज, अमित, संजीव, रविंद्र सरोहा, संजय आर्य, सत्यपाल सिंह, मोनिका आदि मौजूद रहे। वही हिंदू महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर छात्राओं ने जागरुकता व रोकथाम पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता, कॉमेडी ड्रामा कर सभी को जागरुक किया। मुख्य अतिथि वेदकुमारी ने छात्राओं की सराहना करते हुए विजेता छात्राओं को सम्मानित किया।
कॉलेज की प्रधानाचार्य डा. मंजू गर्ग मोनिता, करुणा, वीनस, ममता, चेतना, दीपा जैन, शालिनी आदि मौजूद रहे।
इसके साथ ही शहर के कैराना रोड स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल में एड्स दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके चलते स्कूल के छात्र छात्राओं ने एड्स दिवस पर एड्स चिंह की श्रंखला बनाकर सबको जागरुक किया। स्कूल की प्रधानाचार्य आशु त्यागी, निदेशक राजीव गर्ग ने सभी बच्चों को एड्स के प्रति जागरुक करते हुए भयानक बीमारी से बचाव के बारे में बताया। इस दौरान रितेश गर्ग, प्रदीप त्यागी, तनवीर, सीमा, पूजा सरोहा आदि मौजूद रहे।