फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

Thu, 01 Dec 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
debate - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। सेंट आरसी साइंटिफिक कांवेंट स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक के चयनित विद्यार्थियों द्वारा नोटबंदी विषय पर आधारित डीबेट (वाद-विवाद प्रतियोगिता) का आयोजन हुआ। जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन


 बुधवार को कस्बे के सेंट आरसी पब्लिक स्कूूल में नोटबंदी को लेकर वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें स्कूल के 12 छात्रों ने पक्ष में और 11 छात्रों ने विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किए।

जिसमें स्कूल के कक्षा 9 की छात्रा इरम ने 50 में से 44 नंबर लेकर पक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12 की दो छात्राओं ज्योति रुहेला एवं साइना अहमद ने 50 में से 40-40 अंक लेकर प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहीं। इसमें ज्योति ने पक्ष में एवं साइना ने विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किए। साइना ने बताया कि प्रधानमंत्री के द्वारा नोटबंदी का लिया गया अचानक निर्णय आम नागरिक के लिए बहुत पेंचीदा रहा।
विज्ञापन


इसी श्रृंखला में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्रा श्वेता सिंह ने विपक्ष में विचार व्यक्त किए और 50 में से 39 नंबर लेकर तृतीय स्थान पर रही इस अवसर पर विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आय घोषित करनी चाहिए।

इससे ही हमारा देश सुदृढ़ होगा।  स्कूल  प्रधानाचार्य डॉ. आरके शर्मा ने कहा कि यदि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करनी है तो सारा कालाधन बाहर निकालना होगा। इस अवसर पर कपिल शर्मा एवं साहिना निर्णायक की भूमिका में रहे जिन्होंने निष्पक्ष रूप से अपना फैसला सुनाया।  सत्यपाल आर्य, कुलदीप सिंह, नदीम, अमित गर्ग, संध्या शर्मा, पूजा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें