फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: व्यापारी पिता-पुत्र समेत तीन पर हमला, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 02 Jul 2024 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शहर के के धीमानपुरा में रात 11 बजे 6 लोगों ने व्यापारी सीताराम और उनके बेटे हर्षित पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के के धीमानपुरा में रात 11 बजे 6 लोगों ने व्यापारी सीताराम और उनके बेटे हर्षित पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही व्यापारी के भतीजे पर भी हमला किया गया। सरियों व धारदार हथियार से हुए हमले में सिर में चोट लगने से एक अधेड की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


शामली शहर के पंजाबी कॉलोनी निवासी सीताराम की धीमानपुरा में पुराना मुजफ्फरनगर बस स्टैंड के कोने पर कनफेक्शनरी की दुकान है। सोमवार की रात में करीब 11 बजे सीताराम और उसके पुत्र दुकान बढ़ाकर अपने घर जाने की तैयारी में थे।

आरोप है कि इसी दौरान 6 लोगों ने लाठी-डंडों, सरिये व धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। हमले में सीताराम के सिर में धारदार हथियार लगने से गंभीर घायल हो गया। जबकि सीताराम का पुत्र हर्षित और भतीजा गौरव भी घायल हुए है।
विज्ञापन


रात में ही घायलों को अस्पताल में ले जाया गया। वहीं पुलिस भी अस्पताल पहुंची थी। सूचना पर पंजाबी समाज के लोग भी अस्पताल और बाद में कोतवाली पहुंचे थे।आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें