फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: चिल्लाती रही पत्नी और पति को कुचलता हुआ निकल गया डंपर... एक पल में उजड़ गई दुनिया

Wed, 18 Dec 2024 10:55 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

दंपती अपने भांजे की शादी के बाद हुए रिसेप्शन से लौट रहा था। उनकी बाइक को रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
पति की मौत के बाद सदमे में बैठी घायल पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भांजे के वलीमे (रिसेप्शन) के बाद पत्नी के साथ वापस लौट रहे 53 वर्षीय शाहिद की बाइक में सोमवार देर रात गलत साइड में तेज गति से चल रहे डंपर ने टक्कर मार दी। मौके पर ही व्यक्ति मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

क्षतिग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : अमर उजाला
नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी नौशाद की शादी थी। उसका मामा शामली के सलेक विहार निवासी शाहिद उर्फ पप्पन (53) अपनी पत्नी खतीजा उर्फ मानो के साथ दावत-ए-वलीमा में शामिल होने आया था। मंगलवार देर रात दोनों बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान शामली रोड पर भास्कर स्कूल के निकट गलत साइड में चल रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कुचले जाने से शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दंपती को अस्पताल ले जाया गया। जहां शाहिद को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया, जिसका शामली के एक निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें