फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: मौत की दीवार ने ले ली तिलकराम की जान... परिजन बोले- हाय ये क्या हो गया, मार डाला हत्यारों ने

Tue, 26 Nov 2024 04:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

झिंझाना में दीवार के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहाुसनी और खींचतान हो गई। इसी दौरान बुजुर्ग तिलकराम गिर गए। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
तिलकराम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव डेरा बिरालियान में दीवार को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग तिलकराम की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तिलकराम की मौत के बाद घर पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह गांव डेरा बिरालियान में दीवार को लेकर हुए झगड़े में तिलकराम पुत्र नानू धक्कामुक्की के दौरान नीचे गिर गया। इसके बाद उसकी तबियत खराब हो गई। परिजन उसे झिंझाना सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पड़ोसियों पर बुजुर्ग की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें