फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli : सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत पर नहीं हो सका फैसला, अब  21 नवंबर को आएगा निर्णय

Thu, 17 Nov 2022 12:44 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

Shamli News : सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत पर High Court में फैसला नहीं हो सका। अब अदालत ने जमानत के निर्णय के लिए अगली तारीख 21 नवंबर लगाई है।
विज्ञापन
नाहिद हसन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर के मुकदमे में चित्रकूट जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत पर हाईकोर्ट में फैसला नहीं हो सका। हाईकोर्ट ने जमानत के निर्णय के लिए अगली तारीख 21 नवंबर लगाई है। 

विज्ञापन


शामली जनपद के कैराना में फरवरी 2021 में सपा विधायक नाहिद हसन और उसकी माता तबस्सुम बेगम सहित 40 के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। 15 जनवरी 2022 को पुलिस ने नाहिद हसन को गिरफ्तार करके एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया था। सितंबर 2022 में नाहिद हसन को चित्रकूट जेल भेज दिया गया था। 

यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत
विज्ञापन
विज्ञापन


सेशन कोर्ट में नाहिद हसन की जमानत याचिका खारिज होने के बाद उनके अधिवक्ता ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। बुधवार को हाईकोर्ट में गैंगस्टर के मुकदमे में नाहिद हसन की जमानत पर सुनवाई थी। हाईकोर्ट ने नाहिद हसन की जमानत पर कोई फैसला नहीं दिया और जमानत पर निर्णय के लिए अगली तारीख 31 नवंबर लगाई है।

यह भी पढ़ें: Meerut: 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम, 50 मीटर दूरी पर सोते रहे इंस्पेक्टर, देखिए मौके की तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें