फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: होटल पर खाना खाने गया टेंट व्यापारी, कर्मचारियों से हो गई मारपीट, हाथ में शीशा घुसने से मौत

Sun, 13 Apr 2025 01:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

गांव कुड़ाना निवासी अनुज शनिवार शाम दो साथियों के साथ होटल पर आया था। यहां किसी बात को लेकर होटल कर्मियों से विवाद हो गया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के रोडवेज बस स्टैंड के निकट होटल पर खाना खाने के दौरान टेंट व्यापारी अनुज (32) की होटल के कर्मचारियों के साथ मारपीट हो गई। हाथ में शीशा घुसने से खून बहने लगा, जिससे अनुज की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

गांव कुड़ाना निवासी अनुज शनिवार शाम दो साथियों के साथ होटल पर खाना खाने गया था। वहां पर किसी बात को लेकर होटल कर्मियों से विवाद हो गया। हाथापाई में एक शीशा टूट गया, जो अनुज के हाथ में जा घुसा। हाथ में शीशा घुसने से अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी उसे अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर परिजन मेरठ ले गए। उपचार के दौरान रात में अनुज की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि युवक ने शीशे में अपना हाथ मारा था, जिससे शीशा चटक कर उसके हाथ में घुस गया। अधिक रक्त बहने के कारण उसकी मौत हो गई। तहरीर आने पर उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें