फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: नहाने के दौरान नहर में डूबा किशोर, तलाश में जुटे गोताखोर, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 01 May 2022 04:49 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में एक किशोरी नहाते वक्त नहर में डूब गया। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के निकट पूर्वी यमुना नहर में नहाते वक्त एक किशोर डूब गया। उसकी काफी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं लग सका। सूचना पर  पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। वहीं किशोर के डूबने की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन व अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बताया गया कि ग्राम भैंसवाल निवासी किशोर अपने चार साथियों के साथ नहाने के लिए नहर पर गए थे। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे नहर में नहाते समय विशु सैनी (17) निवासी मोहल्ला पंसारियान शामली पानी में डूब गया।

साथियों ने विशू के पानी में डूबने का शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए नहर में विशू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें