फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: दूसरे दिन हुआ छात्र के शव का अंतिम संस्कार, पुलिस के खिलाफ गुस्सा, परिजनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 06 May 2025 11:55 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद के कांधला में मोहल्ला शेखजादगान के रहने वाले छात्र विजय कश्यप(22) के शव का दूसरे दिन अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कांधला में मोहल्ला शेखजादगान के रहने वाले छात्र विजय कश्यप(22) के शव का दूसरे दिन अंतिम संस्कार किया गया। हरियाणा के पानीपत के सनौली पुलिस चौकी के पास उसका शव मिला था। परिजनों ने कहा कि सनौली पुलिस की पिटाई के कारण ही उसकी मौत हुई। हत्या करने के बाद शव को पुल के नीचे फेंका गया। मामले को लेकर पानीपत एसपी से भी परिजनों ने मिलने की बात कहीं है।

विज्ञापन


दरअसल, हरियाणा के पानीपत से घर लौट रहे कस्बा कांधला के छात्र विजय कश्यप का शव सोमवार की सुबह पानीपत जिले की सनाैली पुलिस चौकी के निकट यमुना पुल के नीचे मिला था। वह रविवार रात को अपने छोटे भाई भाई अजय के साथ टेंपो से लौट रहा था। 

यह भी पढ़ें: Meerut: हाजी याकूब कुरैशी की पत्नी जमानत पर जेल से बाहर आईं, इस मामले में कोर्ट में किया था सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने हरियाणा पुलिस पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर पिटाई करने व हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। परिजनों ने यमुना पुल पर पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लगाया था। 

हरियाणा पुलिस के डीएसपी के कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर परिजन शांत हुए थे। मृतक छात्र इंटर पास था और अब रूस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए जाने की तैयारी कर रहा था।

मृतक के भाई अजय ने बताया कि सनौली चौकी के तीनों पुलिसकर्मियों ने ही भाई की हत्या की है। मगर पानीपत पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। यदि रिपोर्ट दर्ज नहीं होती तो आंदोलान किया जाएगा। मामले को लेकर वह पानीपत के एसपी से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें