घायल इंस्पेक्टर को लेकर जाते अस्पतालकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
STF ने दिन में ही डाल लिया था डेरा
एसटीएफ मेरठ यूनिट के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, सोमवार सुबह 11 बजे ही उन्हें मुखबिर से एक लाख के इनामी अरशद और उसके साथी के आने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना थी, जिस पर पुलिस ने दिन में ही उदपुर ईंट भट्ठे के पास अपनी फील्डिंग जमा ली थी।
पुलिस को सफलता रात तक मिली। दोनों ओर से 30 मिनट तक जमकर फायरिंग हुई जिसमें पूरा क्षेत्र दहल उठा। बदमाशों के पास से तमंचे, कारबाइन, कारतूस और कार को पुलिस ने जब्त कर लिया। मौके पर पहुंचे डीआईजी अजय साहनी ने टीम का हौंसला बढ़ाया।
यह भी पढ़ें: Death In Encounter: आखिर काैन हैं कग्गा गैंग और मुस्तफा? जिनकी राह पर था एक लाख का इनामी अरशद, मुठभेड़ में ढेर
बदमाशों की कार में से शव निकलवाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर सुनील ने एके 47 से किया फायर
एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर सुनील ने अपनी एके 47 से भी फायर किया, जबकि टीम के अन्य साथी प्रमोद कुमार ने पिस्टल से तीन, जयवीर सिंह ने एक, हेड कांस्टेबल प्रीतम सिंह ने दो, विवेक ने एक, हेड कांस्टेबल जोशी राणा ने एक, विकास धामा ने एक, रोमिश तोमर ने एक, आकाशदीप ने एक, अंकित कुमार आदि ने एक फायर कर बदमाशों को मार गिराया।
यह भी पढ़ें: Shamli Encounter: यूपी में साल का पहला बड़ा एनकाउंटर, STF ने दिन में ही डाल दिया था झिंझाना में डेरा; तस्वीरें
बदमाशों से बरामद हुए हथियार।
- फोटो : अमर उजाला
ददुआ, ठोकिया एनकाउंटर में शामिल रहे इंस्पेक्टर सुनील
एसटीएफ एसपी बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर सुनील मेरठ के मसूरी गांव के रहने वाले हैं। सुनील पूर्व में आर्म्स फोर्स में तैनात थे। पूर्व में पीएसी में कंपनी कमांडर थे। 25 साल पहले ही एसटीएफ में आए थे। वह ददुआ समेत ठोकिया समेत कई एनकाउंटर में शामिल रहे। कई बदमाशों को उन्होंने मार गिराने में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा अनिल दुजाना, आदेश, धीरज को मार गिराने में भी सुनील ने अहम योगदान दिया था।