फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: किसान के हाथ में कुछ चुभा, दो घंटे बाद पता चला सांप ने डसा था, कराहते हुए तोड़ा दम

Fri, 20 Sep 2024 06:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

पशुओं के चारे में छिपे बैठे सांप ने किसान को डस लिया। इलाज में देरी होने पर बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मंगलूराम सैनी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊन के गांव हरसाना में बृहस्पतिवार देर रात पशुओं के लिए चारे में हाथ निकालते समय किसान मंगलूराम को सांप ने डस लिया। लेकिन किसान को इसका पता नहीं चला। बाद में दर्द बढ़ने पर डॉक्टर को दिखाया तो सांप के डसने का पता चला। परिनज किसान को करनाल अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन समय पर उपचार न होने पर किसान की मौत हो गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

गांव हरसाना में रात आठ बजे बुजुर्ग किसान मंगलूराम सैनी (90) अपने पशुओं के चारे में हाथ निकाल रहे थे। चारे की खोर में बैठे सांप ने किसान को डस लिया। किसान को ऐसा लगा जैसे कुछ चुभ गया हो। बाद में दर्द बढ़ा तो परिजन करीब 10 बजे पीड़ित को पहले ऊन के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां पर सांप के काटने के बारे में पता लगा। इसके बाद गंभीर हालत के चलते परिजन किसान को करनाल के अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई। मंगलू सैनी के पोते अंकित का कहना है कि यदि समय पर सांप के काटने का पता लग जाता, तो दादा की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें