फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में छह दिवसीय समर कैंप का समापन, हुए रंगारंग कार्यक्रम, बांटे पुरस्कार

Sat, 01 Jun 2024 06:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में सेंट. आर. सी. कान्वेंट स्कूल शामली में आयोजित छह दिवसीय समर कैंप का शनिवार को रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। इस दाैरान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
सेंट आरसी स्कूल में क्लोजिंग सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में सेंट. आर. सी. कान्वेंट स्कूल शामली में आयोजित छह दिवसीय समर कैंप का शनिवार को रंगारंग और सांस्कृति कार्यक्रमों के साथ समापन किया गया। समर कैंप में स्कूल के साथ-साथ शामली के अन्य स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी-अपनी प्रतिभा में निखार किया।

विज्ञापन

 

समापन समारोह का आरंभ सांस्कृतिक नृत्य द्वारा किया। छह दिवसीय चलने वाले इस समर कैंप में बच्चों ने स्विमिंग, रोबोटिक्स, पोट मेंकिग, आर्चरी, कराटे, कैली ग्राफी, नृत्य, योगाभ्यास, आर्ट एण्ड़ काफ्ट, ड्रांइग, आर्ट एंड स्कल्पचर, संगीत, नृत्य, ग्लास पेन्टिग, फन विद साइस, क्ले माॅडलिंग, स्केटिग, पर्सनलिटी डेवलपमेंट, फ्लेमलेस कुकिंग आदि का प्रशिक्षण लेकर अपनी प्रतिभा में निखार किया, वेस्ट मैटिरियल द्वारा बनाई गई सुंदर डाॅ., फ्लावर पाॅट व अन्य सज्जात्मक वस्तुएं आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। समर कैंप में बच्चों ने अपनी रूचि के अनुसार जो भी सीखा उसका उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी रचनात्मक एवं कलात्मकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में शामिल बच्चे - फोटो : अमर उजाला
समापन समारोह में बच्चों द्वारा बनाई गई वस्तुओं को जज के सामने प्रस्तुत किया गया जिसके आधार कैंप में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुसार विभिन्न गतिविधियों से प्रतिभागियों को मेडल्स दिये गए जिनके नाम इस प्रकार रहे।

वास्केट बाॅल व वालीवाॅल में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे सुदर्शन व अंश वर्मा ने मैडल प्राप्त किये, शतरंज में मौ0 कैफ चौधरी ने प्रथम, मौ0 मुर्फाद ने द्वितीय और शौर्य संगल ने तृतीय स्थान के रूप में मैडल प्राप्त किये।

टेबल टेनिंस में वैभव ने प्रथम अर्नव गर्ग ने द्वितीय एवं वैदिक आर्य ने तृतीय स्थान, स्केटिंग में भव्या ने प्रथम, मिशा ने द्वितीय और पलक ने तृतीय स्थान के रूप में मैडल प्राप्त किये। कैरम में विराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्चरी में मौ0 कैफ चौधरी ने प्रथम, ईशान गर्ग ने द्वितीय एवं हरि दर्शन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में शामिल बच्चे - फोटो : अमर उजाला
योगा में जान्या मलिक ने प्रथम, शैलजा पुरी ने द्वितीय, भव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किये। शूटिंग में अरहंत प्र्रथम, अर्पित द्वितीय एवं अभ्यूदय तृतीय स्थान पर रहे। जूडो-कराटे में वैभव गर्ग प्रथम, भव्या द्वितीय, लक्ष्य और हरिदर्शन तृतीय स्थान पर रहें। स्वीमिंग में अवनि, तय्यबा, अवि जैन, अभ्यूदय प्रथम, पलक, अरहंत, अनमोल, रोनक द्वितीय और बाती, दक्षिता, कनक, अंश वर्मा, अंश संगल तृतीय स्थान पर रहे।

समर कैंप मे ट्राॅफी प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं, इंग्लिश कन्वर्सेशन में अनन्या प्रथम, कार्तिक द्वितीय एवं देवांश तृतीय स्थान पर रहे। वैस्टर्न डांस में मिशा प्रथम, मानवी द्वितीय एवं तनवी तृतीय स्थान पर रहे। क्लासीकल डांस में शौर्य प्रथम और देवांश द्वितीय स्थान पर रहे।

कोडिंग में हार्दिक प्रथम, अवि जैन द्वितीय एवं केशव राना तृतीय स्थान पर रहे। पोट मेकिंग में आराध्या प्रथम, अवनि द्वितीय और बाती, मानवी तृतीय स्थान पर रहे। फन विद साइस में बाती प्रथम, रियांस द्वितीय, विनायक तृतीय स्थान पर रहे।

विजेताओं के साथ स्कूल स्टाफ व प्रधानाचार्या - फोटो : अमर उजाला
रोबोटिंक में अनमोल प्रथम, चिराग द्वितीय, सुदर्शन जैन तृतीय स्थान पर रहे। आर्ट एण्ड क्राफ्ट में तय्यबा, बाती प्रथम, अदिति शर्मा द्वितीय यशिका चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। फ्लेमलेस कुकिंग में प्रज्ञा और तय्यबा प्रथम, दक्षिता द्वितीय, वैभव और अर्श तृतीय स्थान पर रहे।

कैलीग्राफी में अरहंत प्रथम, अनमोल द्वितीय और शुभ तृतीय स्थान पर रहे। क्ले मोडलिंग में प्रज्ञा प्रथम, सात्विक द्वितीय और विनायक तृतीय स्थान पर रहे। फ्लावर पोट मेकिंग में रियांश प्रथम, दक्ष द्वितीय, तमिष्का और इशिका तृतीय स्थान पर रहे। पर्सनलटी डवलपमैंट में निर्वाज जैन प्रथम, मौ0 मुर्फाद द्वितीय, प्रक्षाल जैन तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विजेताओं के साथ स्कूल की शिक्षिकाएं व प्रधानाचार्या - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर स्कूल की मैनेजर श्रीमती मीनू संगल ने बच्चों द्वारा समर कैंप के दौरान बनाई गई वस्तुओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कैंप में बच्चों ने अपनी रूचि के अनुसार जो भी सीखा उसका आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन करते रहेेंगे।

समर कैंप को आयोजित करने का उद्धेश्य बच्चों के समय को उपयोगी बनाने के साथ-साथ उन्हें रचनात्मक, सामाजिक कौशलता के साथ शारीरिक गतिवधियों को बढ़ावा देना और एक मजेदार और सहायक वातावरण में नई-नई चीजें सीखने का अवसर प्रदान करना हैं।

प्रधानाचार्या उज्मा जैदी ने पुरस्कृत बच्चों कों हार्दिक शुभकामनाएं दी। समर कैंप में उप्रधानाचार्य श्री रविन्द्र पाल सिंह मलिक एवं भावना, अंजुल, महक, मन्नु, रीना, रिया, स्नेहा, शिवानी, महिमा, अभिषेक, रवि, रितेश, शिवांश, किरणपाल, आदेश, अश्वनी आदि का सहयोग सरहानीय रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें