शामली। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन में चार दिवसीय सद्भावना शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। चैंपियनशिप का उद्घाटन रणदीप मलिक ने फीता काटकर किया। जिसमें विभिन्न राज्यों के निशानेबाज प्रतिभाग करेंगे। पहले दिन शामली और मुजफ्फरनगर के निशानेबाजों ने बढ़त बनाई।
मंगलवार को मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन में चार दिवसीय सद्भावना शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि रणदीप मलिक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि चैंपियनशिप में यूपी सहित राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा व उत्तराखंड के निशानेबाज प्रतिभाग करेंगे।
चैंपियनशिप के पहले दिन मेपल्स एकेडमी शामली के अजय मलिक ने 400 अंक में से 380 अंक बनाकर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, महिला सब जूनियर वर्ग में मुजफ्फरनगर की अपूर्वी बालियान ने बढ़त बनाई।
जूनियर वर्ग में बालक वर्ग में राजस्थान के जयदीप राठौड़, मुजफ्फरनगर के अनुपम राठी, सार्थक, राघव और ऋतिक बढ़त बनाए हुए हैं। सब जूनियर वर्ग में मेपल्स के आर्य चौधरी, अतुल, आयुष ने बढ़त बनाई। मदनलाल, प्रधान के पति अनिल कालखंडे, मुनेश व अहसान आदि मौजूद रहे।