फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण को लेकर गांवों में फिर शुरू हुई जोड़तोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण को लेकर गांवों में फिर शुरू हुई जोड़तोड़
विज्ञापन

शामली। नए सिरे से आरक्षण का निर्धारण होने के आदेश के बाद दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुईं हैं। दावेदार अपने अपने हिसाब से आरक्षण का गुणा-गणित लगाने में जुटे हैं। जिन दावेदारों के मनमाफिक आरक्षण का निर्धारण हुआ था वे अब निराश हैं, जबकि आरक्षण के कारण दावेदारी से बाहर हो चुके लोगों को उम्मीद की किरण नजर आ रही है।
हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का निर्धारण 2015 के चुनाव को आधार मानकर करने के आदेेश जारी किए हैं। पूर्व में निर्धारित किए गए आरक्षण के कारण जो दावेदार मैदान से बाहर हो गए थे उनके लिए अब उम्मीद जग गई है। उन्हें लग रहा है कि नया आरक्षण उनके मनमाफिक होगा, जबकि चुनाव की तैयारियों में जुटे दावेदारों को कड़ा झटका लगा है। उनके हिसाब से आरक्षण का निर्धारण हो गया था, लेकिन अब उन्हें बदलाव की आशंका सता रही है। इसे लेकर गांवों में दिन भर चर्चाओं और कयासों का दौर चलता रहा है, जबकि जिला स्तर पर अभी शासन से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। डीपीआरओ आलोक शर्मा का कहना है कि शासन से आरक्षण के संबंध में कोई आदेश नहीं मिले हैं। आदेश मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज खत्म हो जाएगा ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल
शामली। जिले के पांचों ब्लॉकों में प्रमुखों का कार्यकाल आज खत्म हो जाएगा। पिछले चुनाव के बाद जिले के पांचों ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की पहली बैठक 18 मार्च को हुई थी। इस हिसाब से ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल 17 मार्च को खत्म हो जाएगा। कार्यकाल समाप्त होने पर जिले के सभी शामली, ऊन, थानाभवन, कांधला और कैराना ब्लाकों में एसडीएम को प्रशासक के रूप में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें