सोमवार दोपहर शहर के सेंट आरसी स्कूल की वैन कांधला की तरफ से शामली आ रही थी। कोतवाली क्षेत्र में बलवा चौराहे पर पहुंची तो अचानक शार्ट सर्किट से वैन में आग लग गई। चालक जितेंद्र ने वैन से कूदकर जान बचाई। उस समय वैन में बच्चे नहीं थे। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद सूचना पर दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक वैन जल चुकी थी।
चालक ने बताया कि वैन को रिपेयरिंग व मरम्मत के लिए लेकर जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही आग लग गई। आग बुझने पर वैन को हाईवे से हटवाकर किनारे पर खड़ा किया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।