फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में शामली की टीम ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में शामली की टीम ने लहराया परचम
विज्ञापन

- सीनियर वर्ग में सहारनपुर व जूनियर वर्ग में मुजफ्फरनगर को हराया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। सहारनपुर में मंडल स्तरीय सीनियर व जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता में बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने परचम लहराकर जनपद का नाम रोशन किया। मंडल में शामली की टीम रही विजयी। छात्राओं का प्रदेश स्तरीय टीम में चयन होने पर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के गांव जंधेड़ा में मंडल स्तरीय सीनियर व जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता में शामली जनपद की टीम ने विजय प्राप्त की। इसमें बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज सिकंदरपुर की छात्राओं ने सीनियर व जूनियर ट्रॉफी पर कब्जा किया। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में शामली का मुकाबला सहारनपुर टीम से तथा जूनियर टीम का मुकाबला मुजफ्फरनगर टीम से हुआ। सीनियर टीम में मधु, निशा, मीनाक्षी, अन्नू, नीशू, बीवी, काजल व जूनियर टीम में राधिका, आयूषी, नीशा राणा, वंशिका, अक्षी का प्रदेश स्तरीय टीम में चयन किया गया है। छात्राओं के चयन के बाद कॉलेज में खुशियां मनाई तथा चयनित छात्राओं को बधाई दी। प्रतियोगिता में शामली से बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज से अंकित तोमर, विकास वर्मा, सनी, दीपा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें