फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में शामली की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते एमएलसी विरेन्द्र सिंह। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गांव कनियान में आयोजित दो दिवसीय सीनियर स्टेट पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में शामली की टीम ने मुजफ्फरनगर को हराकर प्रतियोगिता पर अपना कब्जा जमाया। विजयी टीम को पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गांव कनियान में आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को प्रथम सेमीफाइनल सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की टीमों के बीच हुआ। इस मुकाबले में मुजफ्फरनगर ने सहारनपुर को चार अंकों से हराया। दूसरा सेमीफाइनल में शामली ने बिजनौर की टीम को दस अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले शामली ने मुजफ्फरनगर की टीम को आठ अंकों से हराकर जीत हासिल की। विजयी टीम को एमएलसी वीरेंद्र सिंह और सीओ दौराला जितेंद्र सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राम लखन, भारसी प्रधान संदीप पंवार, गोपाल पूर्व प्रधान, कर्मवीर सिंह, जसबीर सिंह, रविंद्र, प्रवीण प्रधान नाला, वकील जंग प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें