फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: जिला पंचायत में रार... अध्यक्ष मधु गुर्जर ने डीएम से की शिकायत, अधिकारियों को धमका रहे पूर्व अध्यक्ष

Thu, 22 Aug 2024 05:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने पूर्व अध्यक्ष पर कार्यालय में घुसकर अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मधु गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत में रार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने पूर्व अध्यक्ष पर कार्यालय में आकर कर्मचारियों, अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया है। डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बीते मंगलवार को जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान और 12 सदस्यों ने जिला पंचायत कार्यालय के अंदर प्रेस वार्ता करने का प्रयास किया था। अपर मुख्य अधिकारी ने उन्हें रोक दिया था। सभी ने 8 माह से जिला पंचायत बोर्ड की बैठक नहीं करने का आरोप लगाते हुए अपर मुख्य अधिकारी का घेराव करते हुए हंगामा किया था। साथ ही, जिला पंचायत के कुछ दस्तावेज बाहरी लोगों के पास भेजने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर डीएम कार्यालय पर पहुंचीं। डीएम रविंद्र सिंह को दिए शिकायत पत्र में कहा कि जिला पंचायत शामली में भय का माहौल व्याप्त है। पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान बार-बार जिला पंचायत में जाकर सम्मानित अधिकारियों, कर्मचारियों को डराने-धमकाने और अपमानित करने का काम कर रहे हैं। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इससे जिला पंचायत का कार्य प्रभावित हो रहा है। जबकि मनीष जिला पंचायत के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। कहा कि मैं सभी सदस्यों का सम्मान करती हूं। प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
उधर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान का कहना है कि धमकाने का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। विभिन्न मांगों को लेकर जिला पंचायत सदस्य कार्यालय में गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें